केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 10:42 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि कल में खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेक के दौरान मुझे कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। है। मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ अच्छा कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में गडकरी के साथी अमित शाह, श्रीपद नायक, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बड़े नेताओं में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी कोरना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News