WHC वेबसाइट पर भारत की विश्व धरोहर के हिंदी विवरण प्रकाशित करेगा UNESCO

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 12:25 PM (IST)

पेरिस: विश्व हिंदी दिवस  पर वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के निदेशक ने बताया कि  WHC की वेबसाइट पर UNESCO  भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण प्रकाशित करेगा। भारत की मातृभाषा हिंदी है, करोड़ों लोगो इसे बोलते हो समझते हैं। वहीं भारत के बाहर भी जो लोग विदेशों में रहते हैं, उनमें से अधिकांश लोग हिंदी का ही प्रयोग करते हैं। यही नहीं बहुत से ऐसे विदेशी भी हैं जो हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। यदि दुनिया की भाषाओं में बोलने वालों की संख्या के आधार पर बात की जाए हिन्दी भाषा तीसरे स्थान पर आती है।

 

पेरिस में UNESCO  व  भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने 10 जनवरी, 2022 को विश्व हिंदी दिवस पर वर्चुअल उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान  विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने  एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने हिंदी के महत्व पर जोर दिया।‌ यही नहीं, UNESCO में भारत के राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि , विशाल वी. शर्मा ने भी भारत की आजादी के पिछले 75 वर्षों के दौरान हिंदी के प्राप्त प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला है।

 
इस समारोह के लिए, प्रतिनिधिमंडल को इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति, संचार, सामाजिक और मानव विज्ञान, और सूचना के सहायक-महानिदेशक और अंतर सरकारी समुद्र विज्ञान के कार्यकारी सचिव से शार्ट वीडियो प्राप्त हुए हैं। वहीं यूनेस्को में राजदूतों व स्थायी प्रतिनिधियों ने भी अंगोला, बांग्लादेश, ब्राजील, इक्वाडोर, फ्रांस, ग्रीस, ईरान, जापान, फिलिस्तीन, रूसी संघ, मंगोलिया, फिलिस्तीन, कोरिया गणराज्य, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस, वियतनाम को विश्व हिंदी दिवस पर एक वीडियो संदेश भेजा है।
 
इस अवसर पर, दूतावास व हाई कमीशन, वेलिंगटन जार्जटाउन, दोहा, लंदन, रियाद, सूरीनाम, नैरोबी, वाशिंगटन डीसी, माले, काठमांडू, कोलंबो, कुवैत, विंडहोक, दार एस सलाम, दुशांबे, पोर्ट लुइस, जोहान्सबर्ग और गैबोरोन में भारत के महावाणिज्य दूतावास (consulate Generals) को वीडियो भेजकर जश्न मनाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News