यूक्रेन संकट: पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद निवेशकों को झटका, 7.5 लाख करोड़ से अधिक डूबे

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 11:18 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। वहीं यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच जहां शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में धड़ाम हो गया। वहीं निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ से अधिक रुपए डूब गए। बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों की कुल पूंजी जहां पहले 255.68 लाख करोड़ थी तो वहीं यह 7.59 लाख करोड़ की गिरावट के साथ गुरुवार को 248.09 लाख करोड़ पर बंद हुआ।

 

पुतिन की चेतावनी
रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'' पुतिन ने दावा किया है कि हमले पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के मकसद से किए जा रहे हैं, जिसे अमेरिका ने हमला करने का महज एक बहाना बताया है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। पुतिन का यह बयान खारकीव, ओडेसा में भीषण विस्फोट की आवाजें सुने जाने से पहले आया था। 

 

शेयर बाजार पर भी असर
वहीं, वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3 फीसगदी प्रतिशत से अधिक टूट गए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1750 अंक या 3.06 प्रतिशत गिरकर 55,477.90 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 515.10 अंक या 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ 16,551.80 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News