भारत ने रद्द किया ब्रिटिश सांसद का वीजा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 06:16 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत ने ब्रिटिश सांसद और लेबर पार्टी की नेता डेबी अब्राहम्स को इंडिया में प्रवेश देने से मना कर दिया है। भारत सरकार ने कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से रद्द डेबी का वीजा रद्द कर दिया गया। बताते चलें कि कश्मीर पर ब्रिटिश संसदीय समूह की अध्यक्षता करने वाली डेबी को सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारत में प्रवेश करने से रोक दिया था। डेबी ने जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के मोदी सरकार के कदम का विरोध किया था।

PunjabKesari

सरकार के सूत्रों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वीजा जारी करना या रद करना देश का संप्रभु अधिकार है। डेबी को पिछले साल 7 अक्टूबर को बिजनेस मीटिंग में शामिल होने के लिए ई-वीजा जारी किया गया था, जो पांच अक्टूबर 2020 तक वैध था। मगर, देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने वीजा रद्द कर दिया था और इस बारे में उन्हें 14 फरवरी को सूचित कर दिया गया था। लिहाजा, इस बार जब 17 फरवरी को वह भारत पहुंची, तो उनके पास वैलिड वीजा नहीं होने की वजह से उन्हें वापस लौटा दिया गया।

PunjabKesari

उधर, इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारत सरकार का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम जरूरी था क्योंकि वह पाकिस्तान की प्रॉक्सी हैं। सिंघवी ने ट्वीट में लिखा- भारत द्वारा डेबी अब्राहम्स का निर्वासन वास्तव में जरूरी था क्योंकि वह केवल सांसद नहीं हैं बल्कि पाक की प्रॉक्सी भी हैं। उन्हें पाकिस्तान सरकार और आईएसआई के साथ संबंध रखने के लिए जाना जाता है। भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश करने वाले हर प्रयास को नाकाम किया जाना चाहिए।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News