महाराष्ट्र संकट के बीच सीएम उद्धव का प्रशासन को आदेश: लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 03:30 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि प्रशासन को लोगों की रोजमरर की परेशानियों को सुलझाने के काम में ध्यान देना चाहिए।मुख्यमंत्री ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और मंत्रालय के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ हुई बैठक में विभिन्न कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। 


ठाकरे ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कोरोनावायरस संक्रमण, फसलों की बुवाई, उर्वरकों की उपलब्धता, आपदा प्रबंधन की तैयारी और आषाढ़ी वारी में वारकरियों के लिए सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं को टालने के बजाय तुरंत उन्हें इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News