दो महीने का मासूम दो बार हुआ किडनैप, पुलिस दिन रात बच्चे के पास दे रही है पहरा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अहमदाबाद के गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्चा पैदा होते ही मुश्किलों में घिर गया। इस मासूम का महज 2 महीने में ही 2 बार किडनैप किया गया।  हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस  24 घंटे बच्चे की सुरक्षा में लग गई है। 


2 दिन बाद ही अगवा हो गया था बच्चा
हैरानी की बात है कि यह बच्चा किसी नेता या सेलिब्रिटी का नहीं बल्कि झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे एक आम इंसान की बेटा  है। उसके बावजूद उसका दो बार अपहरण सभी को हैरान परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के 2 दिन बाद ही उसे अगवा कर लिया गया, अब दो महीने बाद फिर उसके  अपहरण की कोशिश की गई। 


अप्रैल में हुआ था बच्चे का जन्म
गांधीनगर अपराध शाखा के निरीक्षक एचपी झाला ने बताया कि मासूम के माता-पिता अदालज के त्रिमंदिर के पास झुग्गियों में रहते हैं। बच्चे का जन्म अप्रैल में बनासकांठा के गांधीनगर सिविल अस्पताल में हुआ था, वहां  निःसंतान दंपति जिग्नेश और अस्मिता भारती ने उसका अपहरण कर लिया। एक सप्ताह में मासूम को  दंपति के चंगुल से छुड़ा लिया गया। 


5 जून को फिर हुआ अपहरण 
5 जून को मासूम की मां बच्चे को साइकिल पर बने अस्थाई पालने में लिटाकर कचरा एकत्र करने  गई थी। उसी दौरान बनासवाड़ा निवासी अन्य निःसंतान दंपति दिनेश और सुधा कटारा ने उसका अपहरण कर लिया। हालांकि, CCTV फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने चार दिन बाद ही बच्चे को फिर से छुड़ा लिया। अब बच्चे की सुरक्षा को ध्यना में रखते हुए पुलिस के अधिकारी उसके मां-बाप को एक स्थायी घर देने के बार में भी विचार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हम लड़के के माता-पिता के लिए कुछ अच्छी नौकरी और घर खोजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे सुरक्षित रह सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News