उड़ान भरने से पहले फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 2 घंटे देरी से मैसूर पहुंचे रजनीकांत समेत 42 यात्री

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 01:02 PM (IST)

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत सहित 42 यात्रियों को लेकर मैसूर ले जाने वाली एक निजी उड़ान में सोमवार को सुबह तकनीकी खराबी आ गई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने से पहले इस खराबी का पता चला और इंजीनियरों को तुरंत बुलाया गया। उन्होंने इस तकनीकी खामी को ठीक किया।

 

बहरहाल, इस खामी के चलते उड़ान में करीब दो घंटे की देर हो गई। ठीक होने के बाद विमान ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच रजनीकांत ने कुछ यात्रियों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News