त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जल्द तृणमूल कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल : सूत्र

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः एक हफ्ते के अंदर कांग्रेस को दूसरा झटका लगा है। अब त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस पद से इस्तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं। मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं और मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है।" बिस्वास पेशे से एक वकील रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बिस्वास सुष्मिता देव के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि बिस्वास भी देव की तरह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सुष्मिता देव को राहुल और प्रियंका गांघी का करीबी समझा जाता था। उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर लिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News