त्रिपुरा: बिप्लव कुमार देव ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बढ़ी राजनीति हलचल

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 04:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने शनिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की कमान राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले नए हाथ में सौंपने का रास्ता बन गया है। देव ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यह कदम उठाया है और पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देती है उसे वह सहर्ष स्वीकर करेंगे।

त्रिपुरा में पार्टी के मामलों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए देब बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली गए थे। वहां पर कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिपुरा की भाजपा इकाई में आपसी खींचतान चल रही है। बिप्लव देव के इस्तीफे के तुरंत बाद भाजपा ने विधायक दल की बैठक आज शाम सात बजे बुलाई है, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े शामिल होंगे। देव (50) मार्च 2018 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के पद पर थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं।

उन्हें वर्ष 2016 में त्रिपुरा में भाजपा का काम संभाला था। इससे पहले वह 15 वर्ष तक दिल्ली में रहकर संघ का काम किया था। वह यहां जिम प्रशिक्षक का काम भी करते थे। गौरतलब है कि चुनाव से पहले भाजपा अपने चुनाव वाले राज्यों में मुख्यमंत्री का प्रयोग करती रही है। पार्टी ने इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में मुख्यमंत्री बदला था। पार्टी का यह प्रयोग उसके पक्ष में रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News