त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा 55 सीट पर, सहयोगी आईपीएफटी 5 सीट पर लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 10:13 PM (IST)

अगरतलाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पुराने सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और अपने सहयोगी को पांच सीट दी हैं, जो उसे 2018 के चुनावों मिली सीट से चार कम है। 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गठबंधन की घोषणा करते हुए यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री बारडोवली (शहर) से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट पर उन्होंने पिछले साल हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। 

इससे पहले दिन में नई दिल्ली में भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित 11 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। साहा ने कहा कि बाकी सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। सूची की घोषणा शनिवार को की गई, जबकि नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News