उत्तर प्रदेश में 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस : ममता बनर्जी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 09:46 PM (IST)

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी 2024 में उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बनर्जी ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को स्रबोधित करते हुए कि वह आठ फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में एक बैठक में शामिल होने के लिए वहां जा रही है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा,‘‘ मैं आठ फरवरी को एक बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश जा रही हूं। इस बार हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन करने जा रहे हैं।'' 

उन्होंने कहा कि हालांकि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की क्रियाशील इकाई है , लेकिन इस बार वहां विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा,‘‘हम 2024 में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News