शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को विभिन्न संगठनों ने किया नमन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 09:37 PM (IST)

कठुआ, : देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को जिलावासियों ने उन्हें शहीदी दिवस पर नमन किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर शहीद देशभक्त यादगार समिति कठुआ द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भगत सिंह स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ साथ युवाओं को शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों को पूरा देश नहीं भूला सकता। 23 मार्च 1931 को इन्हीं ने फांसी के फंदे को चूमते हुए शहादत का जाम पिया था। देश की आजादी को लेकर चलाए गए आंदोलन में तीनों ही शहीदों की भूमिका अहम रही है। उधर, सर्व धर्म सेवा समिति ने भी कार्यक्रम के दौरान शहीदों को नमन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News