भारत रत्न लता मंगेशकर को आज संसद में दी जाएगी श्रद्धांजलि, एक-एक घंटे के लिए स्थगित किए जाएंगे दोनों सदन

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 08:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर संसद के दोनों सदनों में शोक व्यक्त जाएगा और दिवंगत आत्मा के सम्मान में कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में सुबह 10 बजे सदन की पूर्व सदस्या लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की जाएगी। तत्पश्चात 11 बजे सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू होगी।

 

राज्यसभा में आज भाजपा ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। इसी प्रकार लोकसभा में शाम 4 बजे स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी जाएगी और राज्यसभा की तर्ज पर एक घंटे के स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होगी। लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना है। इसके पश्चात आम बजट पर चर्चा शुरू हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News