मुंबई में कहर बनकर बरसी बारिश, पंजाब में सिद्धू-कैप्टन में सियासी जंग जारी...आज इन खबरों पर रहेगी नज

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 09:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब कांग्रेस में चला रहा अंतर्कलह पर आज विराम लग सकता है। खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं उत्तर भारत के कई इलाके जहां उमस भरी गर्मी से परेशान हैं वहीं मुंबई में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। रविवार (18 जुलाई) को इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी।

 

मुंबई में बारिश, चेंबूर-विक्रोली में 12 की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 3 लोगों की मौत हुई है. कुल मिलाकर बारिश के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

 

तो आज खत्म होगी पंजाब कांग्रेस की सियासी जंग
पंजाब कांग्रेस में कई दिनों से चल रही पंजाब कांग्रेस की सियासी जंग पर आज विराम लग सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रहे सियासी घमासान के आज खत्म होने सी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद  की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

उमस भरी गर्मी से बेहला लोग
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश को छोड़कर उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौस विभाग ने अगले 2-3 दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

 

संसद मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज
संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।

 

भारत-श्रीलंका पहला एकदिवसीय मैच
भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज आज से शुरू हो रही है। एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया है।

 

ब्राजील में कोरोना से 868 और मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 868 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,41,266 हो गई है।

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
देश में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और इनकी कीमतें स्थिर रहीं। शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सो में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गईं थी जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

 

अमेरिका: मैरीलैंड पुलिस ने मैकडोनल्ड्स के बाहर मुठभेड़ में एक को मार गिराया
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में मैकडोनल्ड्स के एक रेस्त्रां के बाहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मोंटगोमेरी काउंटी पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

 

सीएम पद छोड़ेंगे येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पद छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। राज्य में नया सीएम और नया प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय होते ही येदियुरप्पा बतौर राज्यपाल नई जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा नेतृत्व त्रिपुरा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी समय रहते अहम बदलाव करने में लगातार मंथन कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News