पृथ्वी के लिए आज का दिन अहम, अंतरिक्ष से आ रहे विशाल उल्कापिंड से होगा सामना

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 09:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2020 पृथ्वी के लिए काफी भारी है। कोरोना संकट और भूकंप के बाद अब उल्कापिंड तबाही मचाने आ रहा है। करीब 170 मीटर बड़ा उल्का पिंड या ऐस्टेरॉयड (Asteroid 2020 ND) आज पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा, जिससे भौगोलिक उथल-पुथल हो सकती है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। 

PunjabKesari

पृथ्वी के पास से आने वाले इस उल्कापिंड को Asteroid 2020ND नाम दिया गया है। यह आकार में 170 मीटर बड़ा होगा। यह जिस वक्त पृथ्वी के पास से गुजरेगा उस वक्त इसका रफ्तार करीब 48,000 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी। यह एस्टेरॉइड पृथ्वी गृह की 0.034 AU (Astronomical unit) की रेंज के अंदर तक आएगा। एक एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट 150 मिलियन किलोमीटर के बराबर होती है यानि कि जितनी दूरी पृथ्वी और सूरज के बीच है। 

PunjabKesari

नासा के अनुसार यह उल्का पिंड लंदन के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लंदन आई से भी बड़ा है। नासा के मुताबिक यह लगभग 4.6 अरब साल पुराने कण और अवशेष से बना हो सकता है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ होगा। नासा की गणना के अनुसार यह धरती के 0.034 एस्टॉनोमिकल यूनिट की रेंज तक अंदर आएगा। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 22 उल्कापिंड है जो आने वाले समय में पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि उल्का के रास्ता बदलने की संभावना कम ही होती है लेकिन अगर जरा सा भी रास्ता बदला या फिर धरती के गुरुत्वाकर्षण ने उल्का को आकर्षित किया तो दुनिया के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।  इसीलिए दुनिया भर के वैज्ञानिक इस उल्का पर नजर रखे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News