गणतंत्र दिवस पर TMC नेताओं ने तिरंगे की जगह लहराया पार्टी का झंडा, शुभेंद्र अधिकारी ने कहा- शर्मनाक

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर जहां देशभर में तिरंगा लहराया गया वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ( TMC) नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि पुरुलिया के रघुनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र बाउरी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में तिरंगे की जगह पर TMC पार्टी का झंडा लहराया। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान का भी अपमान किया। राष्ट्रगान के समय कोई भी सावधान की मुद्रा में नहीं था। शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर लिखा कि शर्मनाक नेताओं की मौजदूगी में राष्ट्र तिरंगे और राष्ट्रगान का अपमान किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News