TikTok वीडियो देख हुआ प्यार, पहली मुलाकात में लड़की को देख उड़े लड़के के होश

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 11:26 AM (IST)

वाराणसी: वाराणसी के रहने वाले लड़के ने टिक-टॉक पर एक लड़की के डांस का वीडियो देखा तो दीवाना हो गया। वीडियो लाइक किया और फिर दूसरी सोशल साइट्स के जरिए उनके बीच बातें होने लगीं। मामला एक-दूसरे को पसंद करने तक पहुंच गया। 


लड़की को देख चकरा गया लड़का
इसके बाद कुछ दिन तक मोबाइल में खराबी की वजह बताते हुए लड़के ने लड़की का फोन नहीं उठाया और न ही मैसेज का कोई जवाब दे पाया। इस बात से लड़की घबरा गई और घरवालों से बिना बताए ही मुम्बई से वाराणसी पहुंच गई और फोन कर लड़के को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताई। रेलवे प्लेटफॉर्म पर जैसे ही लड़के ने लड़की की लंबी-चौड़ी कद-काठी देखी तो वह चकरा गया। 


लड़की को थाने ले गया लड़का
घबराहट तब और बढ़ गई जब लड़की ने बताया कि वह घर छोड़कर भाग आई है। इसके बाद लड़के ने लड़की को मनाते हुए अपने घर न ले जाकर मंडुवाडीह थाने ले आया व प्रकरण की पूरी जानकारी ईमानदारी से पुलिस को बता दी। पुलिस ने लड़की के परिजनों को फोन करके उसके मंडुवाडीह में होने की जानकारी देते हुए बुलवा लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News