केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या के आरोप को लेकर हिरासत में लिए गए तीन लोग

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ए संजीत की 15 नवंबर को उसकी पत्नी के सामने गला काट कर हत्या कर दी गयी थी।

भाजपा एवं संघ परिवार संगठन ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे इस्लामिस्ट संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लोगों का हाथ है। हालांकि, एसडीपीआई ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पुलिस ने बताया कि 27 साल के संघ कार्यकर्ता की उस वक्त हत्या कर दी गयी थी जब वह अपनी पत्नी को उसके कार्यस्थल छोड़ने जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News