अमावस्या पर उत्तरवाहिनी पुरमंडल में पहुंचे हजारों लोग

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 08:40 PM (IST)


 साम्बा : अमावस्या के मौके पर जिला साम्बा के प्रमुख तीर्थ स्थान उत्तरवाहिनी और पुरमंडल  में हजारों लोगों ने पहुंचकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने स्नान भी किए और परिवार की सेहत के लिए मनोकामनाएं मांगी। सुबह चार बजे ही दोनों जगहों पर राज्य के विभिन्न जगहों से लोगों के पहुंचने की शुरूआत हो गई और दोपहर 12 बजे तक लोगों की जमकर भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा और जाम को भी कई बार खुलवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News