पुलिस के इस जवान के एक थप्पड़ ने निकाल दी थी विकास दुबे की हेकड़ी, लोग कह रहे 'राउडी राठौर'

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 12:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मीडिया को देखकर विकास दुबे चिल्लाया था...मैं ही विकास दुबे हूं कानपुर वाला, इन्होंने मुझे पकड़ लिया है। गैंगस्टर के इस तरह चिल्लाने पर उसे जोरदार थप्पड़ पड़ा था जो काफी चर्चा रहा। लोगों ने वीडियो को बार-बार रिवाइड करके उस जोरदार थप्पड़ की गूंज सुनी। विकास दुबे को थप्पड़ उज्जैन पुलिस के जवान विजय राठौर ने मारा था विजय राठौर विकास को थप्पड़ मार 'राउडी राठौर' बन गए हैं। लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। विजय राठौर के थप्पड़ के बाद ही दुबे शांत हुआ था वर्ना उससे पहले वो पुलिस को भी काफी हेकड़ी दिखा रहा था। 

PunjabKesari

विजय राठौर ने जड़ा था जोरदार थप्पड़
जवान विजय राठौर की ड्यूटी मंदिर के पास स्थित महाकाल चौकी के पास है। विकास को थप्पड़ मारते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जवान विजय राठौर ने कहा कि गैंगस्टर पुलिस हिरासत में होकर भी काफी दिखा रहा था। साथ ही कई बार भागने की कोशिश भी कर रहा था। इसलिए उसे थप्पड़ जड़ दिया। गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तारी के पुलिसकर्मी ने जब गैंगस्टर को गर्दन से पकड़ कर घसीटने लगे तो वह तैश में आ गया और चिल्लाने लगा मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। ऐसे में विजय राठौर ने जब सिर पर जोरदार थप्पड़ मारा तो उसकी अकड़ भी ढीली पड़ गई और उसके बाद वो शांत भी हो गया।

 

पुलिसकर्मी विजय राठौर ने बताया कि हिरासत में वह अपनी पहचान गलत बता रहा था। साथ ही फर्जी कार्ड भी दिखा रहा था लेकिन उसको यू-ट्यूब पर देखा था इसलिए उसकी चाल नहीं चली और पुलसकर्मी पकड़कर थाने ले गए। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। उसके बाद यूपी पुलिस को गुना बॉर्डर पर जाकर हैंडओवर कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News