यह कांग्रेसी मुख्यमंत्री CBI और ED के निशाने पर!

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 07:38 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के 3 नेता भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई और ईडी के राडार पर हैं। इनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच बीते 2-3 साल से चल रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ उस वक्त यह मामला दर्ज किया था जब वीरभद्र केन्द्र यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री थे। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के कई ठिकानों पर पिछले साल छापेमारी की थी। वहीं वीरभद्र सिंह पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच भी चल रही है। 

महाराष्ट्र  के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ घोटाले का आरोप
महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण के खिलाफ आदर्श कोऑपरेटिव घोटाला मामले में सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई ने अशोक चव्हाण को दिसंबर 2013 में इस मामले में आरोपी ठहराया था। 

भुपिंद्र सिंह हुड्डा पर भ्रष्टाचार का आरोप
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भ्रष्टाचार को 2 गंभीर मामले हैं जिसकी सीबीआई जांच की जा रही है। बीते 2 साल के दौरान सीबीआई ने इन दोनों मामलों में भुपिंद्र सिंह हुड्डा के कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए साक्ष्य बटोरने की कोशिश की है। इन्हीं मामलों में ईडी की भी जांच हुड्डा के खिलाफ चल रही है। हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा से पूछताछ की जा चुकी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News