1 मार्च से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आम आदमी की जेब पर होगा कितना असर
punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 04:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मार्च महीने में कुछ अहम बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। 1 मार्च 2025 से UPI से ऑनलाइन पेमेंट करने के तरीके से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतें तक शामिल हैं। डिटेल में जानते हैं इसके अलावा अन्य कौन- कौन से बदलाव होने वाले हैं।
UPI ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव-
1 मार्च 2025 से UPI ट्रांजैक्शन में एक अहम बदलाव होगा। IRDAI के नए नियम के तहत, अब UPI से बीमा प्रीमियम का भुगतान करना और भी आसान हो जाएगा।
Fixed Deposit-
मार्च में FD से जुड़े कुछ नए नियम लागू होने वाले हैं। इन बदलावों से FD निवेशकों को मिलने वाले रिटर्न पर असर पड़ सकता है। वहीं FD से पैसे निकालने के तरीके और टैक्स से जुड़ी कुछ नई बातें भी हो सकती हैं।
CNG-PNG और ATF की कीमत-
CNG-PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को हर महीने की शुरुआत में फिर से अपडेट किया जाता है। इसके बाद नए रेट जारी किए जाते हैं। तेल कंपनियां महीने की शुरुआत में हवाई ईंधन (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव करती हैं।
Fixed Deposit Rate-
मार्च में बैंक FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। इन बदलावों में ब्याज दरें कम या ज्यादा हो सकती हैं। खासकर 5 साल या उससे कम समय वाले FD पर ब्याज दरों में बदलाव की संभावना है।
LPG Cylinder Rate-
ऑयल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 मार्च 2025 को भी LPG के रेट्स में संशोधन किया जा सकता है। नए दाम जारी हो सकते हैं, जो पहले वाले दामों में बदलाव के साथ या बिना किसी बदलाव के हो सकते हैं।