देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर करीब 75%, मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 08:38 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 22,80,566 मरीज ठीक हो गए हैं। ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर आ गई है। मंत्रालय ने कहा कि लगातार ठीक हो रहे मरीजों के कारण वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘मृत्यु दर भी घटी है। वर्तमान में यह 1.86 प्रतिशत है। भारत दुनिया के ऐसे देशों में शामिल है, जहां मृत्यु दर कम है।''
PunjabKesari
पिछले 24 घंटे में 57,989 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 22,80,566 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि एक से सात जुलाई के बीच तथा 13 से 19 अगस्त के बीच रोजाना ठीक होने वालों की औसतन संख्या में बढोतरी होती गई। मंत्रालय के मुताबिक, व्यापक स्तर पर जांच, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, प्रभावी उपचार को लेकर केंद्र की नीति की बदौलत मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है और मृत्यु दर कम हो रही है।
PunjabKesari
मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘ठीक होने वालों की ज्यादा संख्या और कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की चरणबद्ध और एहतियाती रणनीति जमीन पर नतीजे दे रही है।'' सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड-19 के 69,239 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 30,44,940 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 56,706 हो गई है।
PunjabKesari
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News