जवान ने किए ऐसे हैरतअंगेज स्टंट्स, वीडियो शेयर कर विद्युत जामवाल ने लिखा- Jai Hind
punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 10:57 AM (IST)
नेशनल डेस्क: शानदार स्टंट करने के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल देश में ही नहीं दुियाभर में काफी फेमस हैं। विद्युत जामवाल को दुनिया भर के टॉप सिक्स मार्शल आर्ट कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। इतना ही नहीं विद्युत इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्हें ल्यूपर की क्यूरेट की गई प्रेस्टीजियस लिस्ट में शामिल किया गया है। विद्युत जामवाल ने अपने ट्विटर अकाउट पर एक हैरतअंगेज स्टंट्स का वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।
Jai Hind pic.twitter.com/ca7T8R927t
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) January 4, 2022
इस वीडियो में एक जवान नजर आ रहा है जिसने आर्मी की यूनिफार्म पहनी हुई हैं। उस जवान के स्टंट को देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा ले। जवान पहले स्टंट में एक लकड़ी के बांस को जमीन से ऊपर की तरफ टेढ़ा खड़ा करता है और फिर खुद उस पर चढ़कर जबरदस्त बैलेंस बनाते हुए दिखाई दे रहा है। दूसरे स्टंट जबरदस्त में हवा में उड़ कर बड़ी ही आसानी से स्टंट करते नजर आ रहा है। अगले स्टंट में वह 3 कांच की बोतलों पर अपने दोनों पैर और एक हाथ रख कर पुशअप्स करते हुए दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो को देखरक लोग पूछ रहे हैं कि यह कौन है भाई। विद्युत जामवाल ने जिस जवान की वीडियो शेयर की है उसका नाम अनमोल चौधरी बताया जा रहा है। अनमोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने स्टंट के कई वीडियो शेयर किए हैं।