कोरोना की तीसरी लहर और अमेरिका चीन की परिक्षा, इन खबरों पर रहेगी देश दुनिया की नजर

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 10:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना का संकट एक बार फिर दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां कई देशों में लॉकडाउन की वापसी की तैयारी की जा रही है तो वहीं कोरोना के मामले बढने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। फ्रांस में कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई जिसने दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा। इसी तरह की बड़ी और दिलचस्प खबरें हम पल पल तक आप तक पहुंचाते रहेंगे।

PunjabKesari

पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन
फ्रांस में कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन किया जा रहा है। पेरिस के साथ देश के 15 अन्य इलाकों में भी शुक्रवार आधी रात से लॉकडाउन किया जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा है कि ये लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह सख़्त पाबंदियों वाला नहीं होगा। नए सिरे से लॉकडाउन के बीच ग़ैर-ज़रूरी काम-धंधे पूरी तरह बंद कराएं जाएंगे, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे।


एमपी और महाराष्ट्र के बीच बस सेवा बंद
कोरोना बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने का फैसला किया। दोनों राज्यों के बीच 21 मार्च से 31 मार्च तक अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रोक रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,833 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 58 लोगों की मौत हुई है। आज के आंकड़े के अनुसार एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं।

PunjabKesari

अमेरिका और चीन के बीच बैठक
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों की आमने-सामने हुई पहली बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति और दुनिया को लेकर बिल्कुल विरोधाभासी विचार रखे। अलास्का में दो दिन तक चलने वाली इस वार्ता के प्रारंभ में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जियेची ने एक दूसरे के देश की नीतियों पर निशाना साधा। इस बैठक में दोनों पक्षों के तल्ख मिजाज से लगता है कि व्यक्तिगत वार्ता और भी हंगामेदार हो सकती है।

 

भारत दौरे पर अमेरिका के रक्षा सचिव
अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन आज से तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्‍ता में आने के बाद पहली बार कोई अमेरिकी मंत्री भारत के दौरे पर है। इस खास मौके पर लॉयड ऑस्टिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर विचार करेंगे।

PunjabKesari

आरएसएस के प्रतिनिधि सभा आज
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन बेंगलुरु में हुआ। इसमें RSS के प्रमुख मोहन भागवत और RSS के अन्य नेता ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधि सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। प्रतिनिधिसभा में देशभर के विभिन्न प्रांतों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इस बार सर कार्यवाह का चुनाव भी होना है, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिनिधि सभा के अधिकतर सदस्यों को बंगलुरू आने से मना कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News