मुख्यमंत्री ने रोहतक के गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 05:28 PM (IST)

 

चंडीगढ़, 25 सितंबर–(अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने रविवार को रोहतक के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने संगत के बीच बैठकर शब्द कीर्तन सुने और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बातचीत भी की।

 

   मुख्यमंत्री के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी ने सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने यहां संगत के बीच बैठकर शब्द कीर्तन सुने और प्रसाद चखा। इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बातचीत की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को सिरोपा और कृपाण भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिखों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News