केंद्र सरकार ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को लेकर कही बड़ी बात, मंत्री बोले- वो किसी...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 07:53 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान वास्तविकता है, यह किसी आधिकारिक रिकार्ड के होने या नहीं होने पर निर्भर नहीं करता है और उनका कद किसी सम्मान या उपाधि से कहीं ऊपर है। निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान बलिदान देने वाले शहीद हो गए ताकि भारत को स्वतंत्रता मिल सके।

मिश्रा ने कहा कि भारत की आजादी के संघर्ष में इन स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा, ‘‘ स्वतंत्रता के सर्वोच्च राष्ट्रीय कारण के लिये उनकी शहादत एक तथ्य है और यह किसी आधिकारिक रिकार्ड के होने या नहीं होने पर निर्भर नहीं करता है।''

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो ने पूछा था कि क्या सरकार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे सेनानियों को शहीद का दर्जा देगी जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान बलिदान दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्र हमेशा भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे सेनानियों का आभारी रहेगा जिन्होंने भारत के बेहतर भविष्य के लिये बलिदान दिया और उनका नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News