Supermoon 2022: गुरु पूर्णिमा पर दिखेगा 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, आज रात करें खूबसूरत चांद का दीदार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 13 जुलाई यानि बुधवार को पूरे देश में  ‘गुरु पूर्णिमा' की धूम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को गुरु पुर्णिमा की बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह उन सभी अनुकरणीय गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया, हमें मार्ग दिखाया और हमें जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाया। हमारा समाज सीखने और ज्ञान अर्जित करने को अत्यधिक महत्व देता है। कामना करता हूं कि हमारे गुरुओं का आशीर्वाद भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।''

13 जुलाई को अपने गुरु की विशालता को नमन कर रहे होंगे, तब शाम को आकाश में गुरु पूर्णिमा का चंद्रमा भी साल का सबसे विशाल चंद्रमा नजर आएगा। इस खगोलीय घटना को सुपरमून (supermoon) कहा जाता है। चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा। इस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई देता है। बुधवार की पूर्णिमा को ‘‘बक मून’’ नाम दिया गया है। इसे हिरन मून भी कहा जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप सुपरमून को कब और कहां देख सकते हैं। 

रात 12:07 बजे दिखाई देगा

ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं। 14 जून को दिखे सुपरमून को ‘‘स्ट्रॉबेरी मून’’ नाम दिया गया था क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी। दुनिया भर में इसके अन्य नामों में थंडर मून, हे मून और विर्ट मून शामिल हैं। मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून भी कहते हैं। हिरन सुपरमून 13 जुलाई की रात 12:07 बजे दिखाई देगा। जिसके बाद यह दोबारा एक साल बाद, 3 जुलाई, 2023 को दिखाई देगा। साल का आखिरी सुपरमून इस साल जून में देखा गया था, जिसे स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। उस समय चंद्रमा पृथ्वी से 3,63,300 किलोमीटर दूर था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News