कोरोना के खौफ के बीच दिखा साल का सबसे बड़ा और चमकदार चांद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 11:50 PM (IST)

नई दिल्ली: देश दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ के बीच 8 अप्रैल 2020 यानि बुधवार को पूरी दुनिया एक अद्भुत खगोलीय घटना की गवाह बनी। बुधवार को साल 2020 का सबसे बड़ा और सबसे चमकार चांद यानी सुपर मून दिखा। पूर्णिमा के सुपर मून की तस्वीरें पंजाब के लुधियाना से सामने आई हैं। जिसमें चंद्रमा आकार में बड़ा और चमकार दिखाई दे रहा है। सुपर पिंक मून में चांद की रोशनी का खूबसूरत नजारा दिखा रहा है। पूर्णिमा पर चांद और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है, जिससे चंद्रमा की चमक बढ़ी हुई दिखाई देती है। 

PunjabKesari
क्या होता है सुपरमून?

जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है और चंद्रमा की चमक बढ़ जाती है, उस परिस्थिति में चांद को सुपरमून कहा जाता है। इस दौराना चांद रोज़ाना की तुलना में 14 फीसद ज्यादा बड़ा और 30 फीसद तक ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।

क्‍या है पिंक सुपरमून?
पिंक सुपरमून सिर्फ एक नाम है, जिसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। दरअसल, अमेरिका और कनाडा में इस मौसम में उगने वाले एक फूल की वजह से इसे पिंक सुपरमून कहा जाता है। इस फूल का नाम है- फ्लॉक्स सुबुलाता इसे मॉस पिंक भी कहते हैं। इसके नाम पर ही इस सीजन में दिखने वाले सुपरमून को पिंक सुपरमून कहा गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि चांद गुलाबी रंग का दिखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News