महिलाओं के लिए भारत दुनिया में सबसे खतरनाक देश, पाकिस्तान नंबर 6 पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 08:43 AM (IST)

नई दिल्ली: महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत नंबर वन पर है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान नंबर 6 पर है, जबकि अमरीका 10वें नंबर पर। यह दावा द थॉमसन रॉयटर्स फाऊंडेशन के सर्वे में किया गया है। इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।

PunjabKesari

भारत: यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। रोजाना 100 से भी अधिक यौन शोषण के केस दर्ज होते हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रथाएं और महिलाओं की बढ़ती तस्करी।

अफगानिस्तान: महिलाओं पर गैर यौन ङ्क्षहसा, स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी और आर्थिक संसाधनों का अभाव।

सीरिया: 7 साल के गृह युद्ध के कारण महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय हुई है। महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं तक कोई पहुंच नहीं।

PunjabKesari
 

सोमालिया: 1991 से यहां गृह युद्ध चल रहा है। इससे महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। पारंपरिक संस्कृति की वजह से भी महिलाएं परेशान।

सऊदी अरब: कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव। सांस्कृतिक व धार्मिक परम्पराओं के कारण महिलाएं अनसेफ।

पाकिस्तान: सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं, ऑनर किङ्क्षलग और घरेलू ङ्क्षहसा के मामलों के कारण वहां महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। 

कांगो: इस देश में हर दिन लगभग 1,150 औरतों के साथ दुष्कर्म होता है। ये प्राय: पति, साथी या जानने वाले लोग करते हैं।

PunjabKesari

यमन व नाइजीरिया: दुष्कर्म, कम उम्र में शादी और यौन दासता मामलों में काफी आगे। 

अमरीका: पिछले साल ‘मी टू’ कैम्पेन के कारण अमरीका में हजारों महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए यौन शोषण की स्टोरीज शेयर की थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News