अमित शाह से मिलीं तेलगू अभिनेत्री विजयशांति, कल भाजपा में होंगी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 10:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तेलगू अभिनेत्री विजयशांति कल भाजपा में शामिल होंगी। उन्होंने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी संजय मौजूद रहे।

बता दें कि पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत भगवा में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी की तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि तेलंगाना में हाल ही में संपन्न हुए हैदराबाद निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 निकायों पर कब्जा जमाया है। GHMC के चुनाव में 2016 में जहां भाजपा की केवल चार सीटें थीं, लेकिन इस साल के चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 49 सीटें जीत लीं। इस चुनाव में भाजपा के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News