'देश के सुरक्षा कर्मियों का यह कैसा सम्मान'...तेजंदिर पाल सिंह बग्गा ने फोटो शेयर कर कसा प्रियंका गांधी पर तंज

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 03:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुईं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने से रोके जाने के बाद सड़क पर धरने पर बैठ गईं। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं सड़क पर बैठी प्रियंका गांधी को जब सुरक्षा कर्मियों ने उठाने की कोशिश की तो उन्होंने एक महिला कर्मी का हाथ मरोड़ दिया।

PunjabKesari

भाजपा नेता तेजंदिर पाल सिंह बग्गा ने प्रियंका गांधी की फोटो शेयर की है जिसमें वह एक महिला सुरक्षा कर्मी का हाथ मरोड़ते हुए दिख रही हैं। इस फोटो के साथ बग्गा ने कैप्शन में लिखा-प्रियंका गांधी देश के सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करती हुई। वहीं इस फोटो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा कि कश्मीर में आर्टिकल 370 ख़त्म होने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की वर्षगांठ पर ‘काले कपड़े’ पहनकर प्रदर्शन करना महज़ संयोग है, या फिर...? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कांग्रेस कि दिल्ली में महंगाई के खिलाफ होने वाली रैली क्या सचमुच महंगाई के खिलाफ होने वाली रैली है या एक गुन्डागर्दी का प्रदर्शन है।

 

काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद' और ‘मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है' के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया। बता दें कि कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में जमकर बवाल किया। संसद में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News