पुड्डुचेरी: किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तमिलिसाई सुंदरराजन ने संभाली LG पद की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने वीरवार को केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने यहां राजनिवास में आयोजित सादे समारोह में सुंदरराजन को उपराज्यपाल पद की शपथ दिलायी। डॉ किरण बेदी को 16 फरवरी को पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाये जाने के बाद सुंदरराजन को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

PunjabKesari

पुड्डुचेरी की पांचवी महिला उपराज्यपाल बनी सुंदरराजन
इस मौके पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी , विधानसभा अध्यक्ष शिवाकोलुन्तु , विपक्ष के नेता एन रंगासामी , राज्यसभा सदस्य गोकुल कृष्णन और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुंदरराजन पुड्डुचेरी की 26वीं और पांचवी महिला उपराज्यपाल हैं। इससे पहले महिला उपराज्यपालों में राजेंद्र कुमारी बाजपेयी , चंद्रावती , रजनी राय और किरण बेदी शामिल रही। 

PunjabKesari
पुडुचेरी के LG पद से हटाई गईं थी किरण बेदी 
गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय से जारी वक्तव्य में बताया गया था कि डॉ. बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार दिया था। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News