तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का भी जिम्मा, चंडीगढ़ का प्रशासन भी

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 07:35 PM (IST)

नई दिल्लीः तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को जारी अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे ।

राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है। पुरोहित पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे। पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News