Troll: स्वीडन में भड़के दंगों पर भाजपा नेता का विवादित ट्वीट-"...वहां भी कोई कपिल मिश्रा ढूंढ लो"

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 10:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः स्वीडन में शुक्रवार दोपहर को घोर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रवासी बहुल इलाके के नजदीक कुरान की प्रति जलाने और इसका वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद यह हिंसक दंगों की आग भड़क गई। जानकारी के अमुसार स्वीडन के दक्षिणी शहर मालमो में घोर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कुरान की प्रति जलाई और उसके विरोध के लिए 300 से अधिक लोगों के जमा हो जाने के बाद दंगे भड़क गए।

PunjabKesari

पुलिस ने शनिवार को बताया कि दंगाइयों ने शुक्रवार रात को आगजनी की और पुलिस और बचाव सेवा के कर्मचारियों पर सामान फेंके जिससे कई पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाद में, घृणा फैलाने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन दंगों को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शनिवार को ट्वीट किया जो वायरल हो गया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, स्वीडन में CAA आया क्या? स्वीडन में NRC आया क्या? स्वीडन में राम मंदिर बनाया क्या? स्वीडन में कपिल मिश्रा ने रास्ता खुलवाया क्या? तो स्वीडन क्यों जला? हर शहर जलाने का बहाना चाहिए। वहां भी कोई कपिल मिश्रा ढूंढकर ठीकरा फोड़ दो। 29 अगस्त को किए गए भाजपा नेता के इस ट्वीट के बाद टि्वटर इंडिया पर कुछ देर तक कपिल मिश्रा ट्रेंड भी हुआ। हालांकि, इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

PunjabKesari

एक यूजर  @MohdAri50 ने लिखा आप एक दिन बुक जरूर किये जाएंगे। वो दिन करीब आ रहे है। दूर नहीं है। एक अन्य यूजर @SatishM81957227 ने कहा - पता करो कि कहीं स्वीडन में भी कपिल मिश्रा के भाषण देने से दंगे नहीं भड़के? रवीश, बरखा, आशुतोष, शेखर गुप्ता, अभिसार शर्मा, पुण्य प्रसुन और राहुल कंवल आदि को जल्दी से प्रोपेगैंडा शुरू कर देना चाहिए।

PunjabKesari
एक यूजर @AnkurGupta006 ने तंज कसते हुए लिखा- कपिल मिश्रा आप स्वीडन भाजपा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दीजिए। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आप लोगों को चैन-अमन के साथ जीने नहीं दे रहे हैं। सिर्फ आपकी वजह से उन लोगों को सड़कों पर घूमना पड़ा और ठंडे मौसम से बचने के लिए सार्वजनिक संपत्ति को जलाना पड़ा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News