JEE-NEET परीक्षा पर बवाल:सुब्रमण्यम स्वामी बोले,स्टूडेंट्स का हाल द्रौपदी जैसा...CM बनेंगे श्रीकृष्ण

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 11:24 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना संकट के बीच जेईई और नीट मेन (JEE-NEET) परीक्षा को लेकर देशभर में बवाल जारी है। कांग्रेस शुक्रवार को JEE-NEET एग्जाम को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने JEE-NEET परीक्षा को लेकर छात्रों की तुलना द्रौपदी और मुख्यमंत्रियों की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की है। इतना ही नहीं स्वामी ने खुद को विदुर बताया है। विदुर ने कौरवों के दरबार में द्रौपदी के अपमान का विरोध किया था। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया कि NEET और JEE परीक्षा के मामले में क्या छात्रों को द्रौपदी जैसे अपमानित किया जा रहा है? और सीएम श्रीकृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं।

 

एक छात्र के रूप में और फिर 60 वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में मेरे अनुभव बताते है कि कुछ गलत होने वाला है, मुझे विदुर जैसा लगता है। इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि जब 11 राज्यों के मुख्यमंत्री नीट और जेईई परीक्षा कराए जाने का विरोध कर रहे हैं तो फिर कोर्ट जाने की क्या जरूरत है? क्या मुख्यमंत्रियों के पास कोई ताकत नहीं? बता दें कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को NEET और JEE परीक्षा को लेकर 7 गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी जिसमें फैसला लिया गया था कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के फैसले को चुनौती देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News