अनुपमा जोशी की कहानी: जिनके संघर्ष ने सेना को बदला!

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लम्बी लड़ाई के बाद भारतीय सेना में आखिकार महिलाओं को स्थायी कमीशन पर मिल गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए स्वीकृति पत्र के बाद अब सेना में विभिन्न शीर्ष पदों पर महिलाओं की तैनाती हो पाएगी। इस आदेश के बाद अब जल्द ही परमानेंट कमीशन सेलेक्शन बोर्ड की ओर से महिला अफसरों की तैनाती हो सकेगी। 

 

सेना की ओर से भी जारी बयान में कहा गया कि भारतीय सेना सभी महिला अधिकारियों को देश की सेवा करने का मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन भारतीय सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन की लड़ाई इतनी आसान नहीं थी और इसे लेकर काफी वक्त से मांग की जा रही थी। इसके लिए एक आवाज़ जो सबसे पहले उठाई गई थी, वो रिटायर विंग कमांडर अनुपमा जोशी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News