अहमदाबाद के शाहपुर में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर पथराव

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 09:23 PM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद शहर के शाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रंगीला चौकी के निकट लॉकडाउन के बीच शाम को घरों से बाहर आए लोगों को वापस घरों में जाने के लिए कहने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके 17 दंगाइयों को पकड़ लिया और आवश्यक कारर्वाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News