स्टालिन ने हैरिस को तमिल में बधाई दी, तमिलनाडु से उनके संबंधों को किया याद

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 09:31 PM (IST)

चेन्नईः डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को तमिल में बधाई दी और तमिलनाडु से उनके संबंधों को याद किया। साथ ही इस बात पर भरोसा जताया कि वह अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका की ख्याति को और बढ़ाएंगी।

''वड़क्कम'' के साथ शुभकामना देते हुए स्टालिन ने कहा कि यह तमिलनाडु के लोगों के लिए गर्व की बात है कि अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति का संबंध इस राज्य से है क्योंकि उनकी माता तमिलनाडु की रहने वाली थीं। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने तमिल में लिखना पसंद किया क्योंकि हैरिस को इससे अधिक खुशी मिलेगी जोकि उनकी माता श्यामला गोपालन हैरिस की मातृभाषा है।

उन्होंने एक पत्र में कहा कि हैरिस की जीत द्रविड़ आंदोलन को मजबूत भरोसा प्रदान करेगा जोकि एक समतावादी समाज और लैंगिक समानता में विश्वास करता है। इस पत्र को स्टालिन के फेसबुक पेज पर साझा किया गया। डीएमके अध्यक्ष ने हैरिस की तमिलनाडु यात्रा की आशा जताते हुए कहा कि हैरिस का कार्यकाल विश्व में तमिल विरासत को भी गौरव प्रदान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News