श्रीलंका ने भारत समेत 48 देशों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा की समयसीमा बढ़ाई

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 03:51 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका ने भारत समेत 48 देशों के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अरायवल की सुविधा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। श्रीलंका के पर्यटन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये यह किया गया है।

 

श्रीलंका ने पिछले साल अप्रैल में 39 देशों के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अरायवल सुविधा समाप्त कर दी थी। बाद में जब श्रीलंका ने अगस्त से इस योजना को दोबारा शुरू किया तो इन देशों में चीन और भारत को भी जोड़ा गया।

 

रणतुंगा ने कहा, ‘‘हमने विभिन्न संबंधित पक्षों के अनुरोध पर सुविधा को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर मंत्रिमंडल दस्तावेज पेश किए जाएंगे।'' श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News