वैवाहिक वेबसाइट पर मिले जीवनसाथी ने बीच में ही रोक दी शादी

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 04:55 AM (IST)

नई दिल्ली: एक युवती के परिजनों को वैवाहिक वेबसाइट के जरिए एक युवक से रिश्ता जोडऩा भारी पड़ गया। आरोप है कि दुल्हे ने शुक्रवार रात सेक्टर 135 फार्म हाउस में वरमाला के दौरान शादी करने से ही मना कर दिया। इतना ही नहीं जब दुल्हन के पिता ने दुल्हे और उसके पिता को समझाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची थाना एक्सप्रेस वे पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। 

सेक्टर 15 में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए अपनी बेटी का रिश्ता फरीदाबाद सेक्टर 77 निवासी एक युवक से तय किया था। सगाई के बाद 6 दिसम्बर को शादी की डेट तय की गई। बारात 6 दिसम्बर की रात सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंची। वरमाला के दौरान दुल्हे ने दुल्हन से कहा कि बारातियों के लिए ठहरने की व्यवस्था सही नही है।

दुल्हे के पिता ने भी दुल्हन के पिता से बोला सभी एक-एक बाराती के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था कराइए। तभी शादी होगी। इस पर दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़ लिए। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने मामले को संभाला। आरोप है कि डिनर के दौरान दुल्हे, उसके पिता और रिश्तेदारों ने बिना किसी बात पर हंगामा शुरू कर दिया। जब दुल्हन के पिता ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। 

पूरी रात दोनों पक्ष थाने में रहा मौजूद, नहीं हो पाया समझौता 
पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की बात सुनकर समझौते कराने का प्रयास करती रही। लेकिन पूरी रात गुजरने के बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया। पुलिस ने शनिवार को भी दोनों पक्षों से बात की। लेकिन देर रात तक समझौता नही हो पाया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News