किसान आंदोलन में फूट? गुरनाम सिंह चढूनी पर शिव कुमार कक्का का पलटवार

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 06:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में बड़ी फूट पड़ती दिख रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को सस्पेंड कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की 7 सदस्यों की कमेटी और सरकार के साथ वार्ता करने वाली कमेटी से अब गुरुनाम सिंह को हटा दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद अब किसानों के बीच कलह खुलकर सामने आ रही है। चढूनी पर 10 करोड़ लेकर हरियाणा में सरकार गिराने की कोशिश के आरोप लगे, जिस पर चढूनी ने किसान नेता शिव कुमार कक्का पर हमला बोला है। चढूनी ने कहा कक्का ने 10 करोड़ लिए जाने का झूठ फैलाया और कक्का आरएसएस के एजेंट हैं।

चढूनी ने कहा, "किसानों में फूट डालने के लिए कक्का आंदोलन में शामिल हुए हैं।" वहीं शिव कुमार कक्का ने भी चढूनी पर पलटवार किया है। कक्का ने कहा कि सस्पेंड किए जाने के बाद चढूनी बौखला गए हैं। किसान नेता शिवकुमार कक्का के मुताबिक गुरनाम सिंह चन्नी पिछले कुछ दिनों से विपक्षी पार्टियों से दिल्ली के मावलंकर हॉल में मुलाकात कर रहे थे और उनकी बैठकों में शामिल हो रहे थे। वहीं, किसान मोर्चे की बैठक से नदारद रह रहे थे।

बता दें कि हाल ही में गुरनाम सिंह चन्नी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात की जिसके बाद संयुक्त मोर्चा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सतनाम सिंह पन्नू का भी कहना है गुरनाम सिंह के इस कदम के चलते किसानों और किसान संगठनों में नाराजगी है। इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News