सोनिया चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी, प्रियंका व राहुल भी साथ होंगे

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 06:50 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिये जल्दी ही विदेश जाएंगी और प्रियंका गांधी वाद्रा तथा राहुल गांधी भी उनके साथ होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार रात यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सोनिया कब विदेश जाएंगी। रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी चार सितंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल'' रैली में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने एक बयान में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। वह अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी और फिर स्वदेश लौटेंगी।" उन्होंने बताया, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ होंगे। राहुल गांधी चार सितंबर को कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे।' सोनिया गांधी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। चिकित्सा जांच के लिए उनका विदेश दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस 'भारत जोड़ो' यात्रा और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News