छठ महापर्व: सोनिया, राहुल, प्रियंका ने की देश में शांति की कामना

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 10:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर लोक आस्था और प्रकृति आराधना के महापर्व छठ पूजा पर शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों के प्रति विशेष श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मैया सबको सुख, शांति, स्वास्थ्य, संपत्ति और संवर्धन प्रदान करेंगे। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि लोक आस्था और प्रकृति पूजा का महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से आप के समस्त परिवार को नयी खुशियां प्रदान करें। यह पर्व हमें प्रकृति और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की भी प्रेरणा देता है।

PunjabKesari

प्रियंका ने ट्वीट किया कि सोना सटकुनिया हो दीनानाथ”...। प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। छठ पर्व हम सभी को ठेकुआ की मिठास समाज में फैलाने और प्रकृति को बचाने की प्रेरणा दे। जय छठी मैया।

PunjabKesari

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा कि सूर्य उपासना के महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर आपको बधाई और शुभकामनाएं। सभी छठ व्रतियों को नमन । लोकआस्था के सबसे बड़े त्योहार पर लोग पूरी निष्ठा और पवित्रता से डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं। भगवान सूर्य और छठी माता सबका कल्याण करें। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अशेष शुभकामनाएं। भगवान भास्कर सबकी मनोकामना पूर्ण करें। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी छठ की शुभकामनाएं दीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News