महिलाओं पर बढ़ते अपराध से सोनिया गांधी दुखी, अपना जन्मदिन ना मनाने का किया ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से बलात्कार की बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोमवार को गांधी 73 साल की हो जाएंगी।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। गांधी का यह निर्णय उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। 

PunjabKesari

इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News