कांग्रेस शासित CM के साथ सोनिया गांधी ने की बैठक, कार्यकताओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 09:50 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा संबद्ध प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें पाटर्ी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने की रणनीति पर विचार किया गया।

गांधी के आवास दस जनपथ पर आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पांजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्रर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कुछ प्रमुख नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद पायलट ने पत्रकारों से कहा कि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर चर्चा की गयी। इस बारे में भी विचार विमर्श किया गया कि पार्टी को मजबूत के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News