सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का पद, कमलनाथ को मिल सकती है जिम्मेदारी: सूत्र

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती है। उनकी जगह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कमलनाथ को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाा सकता है। आज ही कमलनाथ ने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अब सूत्रों से पता चला है कि कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ कोषाध्यक्ष के पद के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं हैं. वह पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी रजामंदी दे सकते हैं।

कमलनाथ ने गुरुवार को सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात भी की, इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल अगस्त 2021 में पूरा हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News