चीन की PLA से डटकर मुकाबला कर रहे भारतीय सैनिक: रक्षा मंत्रालय

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 01:45 AM (IST)

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के समीक्षा सारांश में कहा कि चीन की ओर से नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एक से अधिक क्षेत्रों में यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा और उत्तेजक कार्रवाई को पर्याप्त रूप से जवाब दिया गया है। 

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिक सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ द्दढ़ता और शांतिपूर्ण तरीके से निपट रहे है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं इस मुद्दे को हल करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि भीतरी इलाकों (जम्मू-कश्मीर) में स्थिति क्रियाशील और नाजुक लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। 

बयान में कहा गया है, ‘‘विरोधी तत्वों ने घाटी में अल्पसंख्यकों और गैर-स्थानीय लोगों को मुख्य रूप से निशाना बनाकर शांति भंग करने के अपने प्रयासों को फिर से सक्रिय कर दिया है। फरवरी, 2021 में भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई सहमति के बाद नियंत्रण रेखा पर शांति है। 

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वोत्तर में समग्र सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है और खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए आतंकवाद-विरोधी अभियानों ने क्षेत्र में आतंकवादी समूहों की गतिविधियों को काफी कमी आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News