उभरती कवियत्री सोफिया जंगराल को उपायुक्त ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 11:35 PM (IST)

साम्बा : हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट एनजीओ द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन चिंकल थापा और जनरल सेक्रेटरी तेजराम डोगरा है की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्रर साम्बा अनुराधा गुप्ता द्वारा बस्सी कलां (बड़ी ब्राह्मणा) की रहने वाली सोफिया जंगराल को सम्मानित किया गया। सोफिया की कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उभरती कवियत्री सोफिया को डीसी साम्बा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया व कहा कि लेखन के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं।

 

उन्होंने सोफिया की पुस्तकों के लिए उन्हें बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज सोफिया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम कमा रही है और एक मिसाल बन रही है, इसी तरह से हर लडक़ी को अपने सपनों को पूरा करना चाहिए। हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट एनजीओ ने भी सोफिया के काम की बहुत प्रशंसा की और वहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं सोफिया ने भी कहा कि उनका यह बचपन से शौक व सपना था जो आज उन्होंने पूरा किया और आगे भी वो इसी तरह काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हर लडक़ी को अपने सपने पूरा करने का हक है और और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बच्चियों को उनके सपने पूरे करने में सहयोग दें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News