Highway पर भिड़े तेंदुआ और साही, नहीं देखी होगी जानवरों की ऐसी लड़ाई (watch video)

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 02:27 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर चल रहा पॉक्र्‍यूपाइन एक तेंदुए पर भारी पड़ गया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाईवे पर पॉक्र्‍यूपाइन बैठा था, तभी पीछे से शिकार करने तेंदुआ आ गया। तेंदुआ जैसे ही पॉक्र्‍यूपाइन के करीब आया तो उसने कांटे चुभा दिए। तेंदुए के मुंह में कांटे लग गए थे, जिसको उसने निकालने की खूब कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
तेंदुआ इसके बाद लडऩा भूल अपने कांटे ही निकालता हुआ जंगल की ओर चला गया। प्रवीण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा इस लड़ाई में पॉक्र्‍यूपाइन से तेंदुए को सबक मिला होगा। वो अब कभी उस पर वार नहीं करेगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News